गूगल एक जीबी प्रति सेकेंड की डाउनलोड स्पीड के साथ इन्टरनेट बाज़ार में…

(फॉण्ट आकार » बड़ा | छोटा)


इंटरनेट की दुनिया के शहंशाह गूगल ने शनिवार को दुनिया की सबसे तेज स्पीड की इंटरनेट सर्विस गूगल फाइबर शुरू की है. इसकी स्पीड एक गीगाबाइट प्रति सेकंड है. ऑप्टिकल फाइबर के उपयोग से मिलने वाली यह स्पीड दुनिया में लगभग सभी जगहों पर उपलब्ध इंटरनेट सर्विस से ज्यादा तेज है. इस स्पीड से 10 सेकंड में एक फिल्म डाउनलोड की जा सकती है. गूगल फाइबर प्रथम चरण में अमेरिका के कन्सास शहर में उपलब्ध होगी तथा धीरे धीरे इसे अन्य शहरों तक पहुंचा दिया जायेगा.
सबसे मज़ेदार बात यह है कि आज हम ब्रॉडबैंड के ज़रिये जिस औसत स्पीड के लिए भुगतान करके भी उसे पूरे तौर पर नहीं पाते उससे अधिक स्पीड गूगल फाइबर अपने ग्राहकों को आजीवन मुफ्त उपलब्ध करवाएगा. गूगल के इन्टरनेट सर्विस प्रदाता बाज़ार में इस धमाकेदार प्रवेश ने इस बाज़ार के बड़े बड़े खिलाडियों के होश उड़ा दिए हैं.
गूगल के मुख्य फाइनैंस ऑफिसर पैट्रिक पिशेते ने बताया, ‘इसे लोगों तक पहुंचाना अगला कदम है और हम इसे फायदे में रहते हुए करने वाले हैं. हमारी यही योजना है. उन्होंने कहा, ‘हम एक चौराहे पर हैं. उन्होंने कहा कि 2000 से अभी तक इंटरनेट की स्पीड ब्रॉडबैंड को आधार मान कर मापी जाती थी. पिशेते ने कहा, ‘गूगल में हमारा मानना है कि इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है.’
वैसे भारत में फाइबर टू होम सेवा भी शुरू हो चुकी है मगर यह सेवा सीमित तौर पर ही उपलब्ध है. मगर जहाँ उपलब्ध है वहां भी स्पीड कुछ खास नहीं. कारण कि भारत में इन्टरनेट बैंडविड्थ की कीमत सरकारी नीतियों के कारण बहुत ही ज्यादा है. सिर्फ हैदराबाद ही भारत का अकेला शहर है जहाँ इन्टरनेट अच्छी स्पीड के साथ कम मूल्य पर उपलब्ध है.

संबंधित खबरें:

  • संबंधित खबरें उपलब्ध नहीं

Comments

comments

Shortlink:

One Response to गूगल एक जीबी प्रति सेकेंड की डाउनलोड स्पीड के साथ इन्टरनेट बाज़ार में…

  1. थे स्पीड ऑफ़ इन्टरनेट नीद तो मैच सुइताब्ले फॉर थे सिस्टम्स ओं व्हिच इनर नेट इस कोन्नेक्टेद , ओं लैंड लाइन माक्स स्पीड ऑफ़ ५०० कभ इस गिवें बी बीएसएनएल, सो हविंग सच फास्ट स्पीड ऑफ़ इंटर नेट माय नोट बे सुइताब्ले तो लैंड lines

Leave a Response

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title="" rel=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)