क्या कभी आप कल्पना कर सकते हैं कि नारी के यौनांग पर पर ताला जड़ा जा सकता है? नहीं न? मगर इंदौर के सोहनलाल चौहान ने अपनी पत्नी को इस नारकीय वेदना को झेलने पर मजबूर
कर रखा था. पीड़ित महिला पिछले चार सालों से पति सोहनलाल चौहान द्वारा किये गए इस बेरहम जुल्म को अपने सीने में छुपाये अपने पांच बच्चों की खातिर पति के साथ अपना गुजर बसर कर रही थी. पत्नी पर शक करने वाले इस पति के दिल में कभी भी अपनी पत्नी और बच्चों के लिए दया नहीं आई.
सोहनलाल चौहान को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था इसलिए उस ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए पत्नी के गुप्तांग पर ताला लगा दिया. इसका राज फाश सोमवार को तब हुआ जब इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के इदरिस नगर में सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लेने पर एक महिला को अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने इस महिला की जांच की तो उस महिला के जननांग पर ताला लगा देख उनके होश उड़ गए और डॉक्टरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. इस पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है.
पीडिता के पति ने पुलिस को बताया है कि उसके परिवार की नौ महिलाए जब प्रेमियों के लिए अपना घर छोड़ कर भाग गई तो उसे अपनी बीवी पर भी एतबार नहीं रहा और उसकी पत्नी किसी ओर व्यक्ति के साथ न भाग जाए या किसी अन्य के साथ शारीरिक सम्बन्ध न बना ले इस डर से उसने अपनी पत्नी के गुप्तांग में ही ताला लगा दिया.
दरअसल सोहन को ये सब अपने ही परिवार की महिलाओं की हरकतों के कारण करना पडा. सोहन की माने तो उसकी खुद की तीन बहनों सहित परिवार की नौ महिलाए अब तक अपने प्रेमियों के साथ भाग चुकी है. इन घटनाओं को देखकर सोहन को डर लगने लगा की कही उसकी पत्नी सीता बाई भी न भाग जाए या किसी ओर से शारीरिक सम्बन्ध न बना ले इसी डर के कारण उसने तीन साल पहले पत्नी के गुप्तांग में छेद कर ताला डाला दिया.
पांच बच्चो का पिता सोहन रोज़ सुबह पत्नी के प्राइवेट पार्ट में ताला गलाकर चाबी अपने साथ ले जाता था. चाबी कोई ओर न ले ले इस डर से वो चाबी को हमेशा अपनी पेंट की मोरी में छिपा कर रखता था. सोहन के पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार वह सुबह ताला लगा जाता था और शाम को ताला खोल देता था. यही नहीं ताला ख़राब होने की स्थिति से बचने के लिए उसने वैकल्पिक तौर पर घर में दो तीन ताले अतिरिक्त रख रखे थे.
पीडिता सीता बाई के अनुसार सोहन उस पर तो शक करता ही था उसकी अपनी बेटी पर भी नीयत खराब थी. इसी वजह से सोमवार दोपहर उसका उसकी पत्नी सीता बाई से विवाद हुआ था. पति की खराब नीयत से दुखी सीता बाई ने जहर खा लिया. सीता बाई को इसके बाद इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल लाया गया, यहा जब डाक्टर ने महिला को यूरिन नली लगाने की कोशिश की तो वहां ताला लगा डॉक्टर चकित रह गए और मामले की सूचना संयोगितागंज थाने को दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी सोहन को ढूंढा और पत्नी के गुप्तांग में लगे ताले की चाबी ली. देर रात अस्पताल में डाक्टर्स ने महिला का चेक अप किया साथ ही गुप्तांग में लगे ताले को निकाला.
Shortlink:
es paagal ke xxxx pe laat maaro aur es ko nagga karke pure gao mai ghuma o saale ko tab malum padega ki dard kya hota hai
इस पागल पति को पागलखाने में बंद करवा दीजिए !
media darbar …i m requesting u that don’t show us these type of news otherwise we all will be hopeless for our society….and then will no need to say ” i am proud of my india…
रुपाली जी इस दुनिया में भांति भांति के लोग हैं और उनकी पसंद -नापसंद भी अलग अलग हैं बेहतर होगा की आप अपनी ही पसंद की ख़बरें पढ़ें जिनमे आपको ख़ास दिलचस्पी हो कोई भी सोशल साईट आपके हिसाब से नहीं चल सकती.. रुपाली जी आपको सुझाव है की ..बेहतर है रहेगा आपको जो ख़बरें आहत करें उन्हें आप न देखें.. और खुश रहें ..
omg what type of people r livine sorrounding us..shame of them…seriously how can he suspect about his wife when he is already behind his own daughter…..disgusting
AAJKAL MAHILAO PAR ATYACHAR KA YE TREND SA CHAL RHA HAI JESE
bahut galat…….